मेरे सपने Aakashdeep sinsinwar
दर से दर तक गए होंगे कितने बेखबर रहे होंगे
हिसाबों की दुनिया में बेहिसाब रहे होंगे
अपने चंद मरे होंगे किस तरह जिये होंगे
बीघा भर खेत भी हल से जुते होंगे
गांव से शहर तक पैदल ही गए होंगे
पैर जले होंगे छाले भी पड़े होंगे
दर से दर तक गए होंगे कांटे भी लगे होंगे
किसी का पुत्र किसी का पिता
भाई पति न जाने कितनी लाचारियां रही होंगी
उलझनों में कुछ कश भी लिए होंगे
नफरतों में पल दो पल जिये होंगे
शहर से लौटे होंगे थक गए होंगे
जाम आंसुओ के आंखों ने पिये होंगे
सपने मेरे आंखों ने जिये होंगे
उठ खड़े होंगे दौड़ पड़े होंगे
जो नही हैं साथ बो साथ खड़े होंगे
मेरेसपने कितने खुश नसीब रहे होंगे
कुए के अंदर कुए रहे होंगे
सपने मेरे कितने गहरे रहे होंगे
वूंद वन नदियों में गिरे होंगे
नदियों संग समंदर तलक गए होंगे
बड़े बेचैन रहे होंगे
उम्र भर साथ रहे होंगे
उठ खड़े होंगे दोवारा
जुट पड़े होंगे दोवारा
हादसों में मेरे कब ये हादसे होंगे
सपने मेरे कब सच साथ से होंगे
कब इक दर पर होंगे सभी
कब सबको खबर होंगे सपने सभी
1 अगस्त 2021 AAKASHDEEP सिनसिनवार (Ajau)

टिप्पणियाँ
Atul sharma